सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनों की उड़ान- भाग 13/Sapno ki udaan hindi story

 
सपनों की उड़ान- भाग 13/सपनों की उड़ान हिंदी कहानी

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 13) में आपका स्वागत है!

बरसाती धूप  पेड़ के पत्तों के बीच से झांक रहा था!कुछ चिड़ियों की टोली पेड़ के पत्तों पे जमे पानी के बुंदो  को अपने होठों से छू छू कर खेल रहा था!कभी-कभी एक साथ कई सारे बूंद नीचे गिर जाते थे!जिससे ऐसा प्रतीत होता था, मानो जोर की बारिश शुरू हो गई हो!

शिखा-मन में सोचती है दोपहर हो गई लेकिन अभी तक नंदू खाना खाने नहीं आये !लगता है उनका तबीयत फिर से खराब हो गया है!एक घंटा बित गया लेकीन नंदू का कोई थाह पता नहीं !
कुछ देर इंतजार करने के बाद, जब नंदू नहीं आता है, तो वह एक टिफिन में रोटी, दूध, सब्जी रख कर, सर पे दुपट्टा रखती हुई  नंदू के क्वार्टर के तरफ निकल जाती है!
वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाती है!
नंदू-खाट पर पड़े-पड़े बोलता हैं, कौन हैं?
शिखा- मैं हूं शिखा दरवाजा खोलीए,
नंदू झटपट उठता है, अपना कपड़ा सही करता है, कुछ सामान वेसुधा स्थिति में पड़ होता है, उसे सही करता है, फिर दरवाजा खोलता है, चेहरे पर मुस्कान  लेकर अंदर आने के लिए कहता है! शिखा टीफीन नंदू को देती हुई बोलती है!  खाना खाने क्यों नहीं आऐ?
नंदू- अभी भूख नहीं लगा था!
शिखा- अब आपका तबीयत कैसा हैं?
नंदू-अपना सिर हिलाते हुए ठीक है!
शिखा अपनी हथेली नंदू के माथे पर रखती हुई बोलती हैं, कहां ठीक है!सर तो तवे जैसे गर्म है!पहले आप खाना खाकर दवा खाइए,2:00 बज रहा है, दूसरा खुराक तो आपको 12:00 बजे ही लेनी थी! ऐसे लापरवाही कीजिएगा तो ठीक होने में महीनों लग जाएंगे! आपको मालूम नहीं यहां का बुखार कितना खतरनाक होता है! नंदू हाथ मुंह धोता  है ,और खाना खाता है!
शिखा दवा का खुराक बनाकर नंदू के हथेली पर रखती हुई, बोलती है, समय से दवा खाया कीजिए!अब आप कोई छोटे बच्चे नहीं है!नंदू दवा खाता है! फिर दोनों में थोड़ी बहुत वार्तालाप होती हैं!
शिखा- ठीक है अपना ख्याल रखिएगा मैं जा रही हूं!
और हां शाम को समय से आ जाइएगा!
बार-बार खाना गर्म करने से उसका स्वाद बिगड़ जाता है , यही कहती हुई  वहां से अपने क्वार्टर की तरफ चल देती है!नंदू के मुंह से एक बार भी शिखा के रुकने के लिए, कोई शब्द नहीं निकलता है! वो वहीं अपने दरवाजे पर खड़े होकर एक टक लगाकर शिखा को देख रहा था!तभी अचानक कमरे से गिलास गिरने की आवाज आती है! शायद चूहा स्वादिष्ट सब्जी की सुगंध बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था! नंदू चौकते हुए कमरे में देखता है!
तभी उसका नजर  टीफीन पे पड़ता है! वह अपना उंगली दांत से दबाते हुए ! शिखा के टिफिन तो यहीं छूट गया!  वह शिखा की तरफ देखकर ऊंचे स्वर में बोलता है,सुनिए आपका टिफिन यहीं छूट गया,
शिखा वहीं से बोलती हैं,कोई बात नहीं शाम को लेते आइएगा,
शिखा चौराहे के मोड़ पर पहुंच कर एक बार नंदू के क्वार्टर के तरफ देखती है! नंदू अपने दरवाजे पर खड़ा था! और उसी के तरफ देख रहा था! शिखा वहीं रुक जाती है,और अपने दोनों हाथ ऊपर करके नंदू के तरफ इशारा करती हुई ,अंदर चले जाने के लिए बोलती हैं, नंदू को कुछ भी समझ नहीं आता ,आखिर हाथ ऊपर करके क्या बोल रही है! शायद हमें बुला रही हैं!इसीलिए दोनों हाथ ऊपर की है! नंदू वहां से सीधे शिखा के तरफ दौड़ते हुए चलने लगता है!
पास पहुंचकर -  हां बताइए क्या बात है?
शिखा वहीं जोर जोर से हंसने लगती है!
नंदू घबरा जाता है ,और आश्चर्यचकित होकर एक टक लगाकर शिखा को निहारने लगता है! फीर सोचता है!
मैं तो कोई हंसने वाला बात बोला नहीं , ये तो बगैर मतलब हंसे जा रही है!
शिखा नंदू के सर पर हाथ से धक्का देती हुई,एकदम बुद्धू हैं आप!
नंदू- इसमें बुद्धू वाली कौन सी बात हुई,
आप बुलाएं मैं आ गया,
शिखा- मैं तो आपको अंदर जाने के लिए इशारा दे रही थी,
 नंदू शर्मा जाता है, अपने हाथ से सर थपथपाते हुए उसी समय  पीछे लौट आता है !
कमरे में आते ही  खाट पर लेट जाता है! और शिखा की स्वाभाविक कल्पनाओं में डूब जाता है!

                Read more>>सपनों की उड़ान- भाग 14..
                                                
                                                 (लेखक रामू कुमार)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की उड़ान- भाग 2/Sapno ki udaan hindi story

  सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 2) मे आपका स्वागत है!  शाम का समय, बादलों के बीच से चांद झांक रहा था! खगोलीय पिंड आतिशबाजी के सामान चमचमा रहे थे! नंदू- आंगन में बिछी चटाई पर लेट कर आकाशीय सौंदर्य निहार रहा था!वह अपने आप को बादलों में सम्मिलित करना चाहता था!अपने आप को खुला  विचरण करने की कल्पना में डुबो  दिया था!उसके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो रहे थे! मन ही मन सोच रहा था!काश मैं भी औरों की तरह घूमता फिरता दोस्त बनाता खुली वादियों मे गुनगुनाता ! मालूम नहीं मेरे जीवन में ये तमाम खुशियां कब आएगा! अचानक प्रभा की आवाज - नंदू के मरुस्थलीय सपनों का दीवार चूर चूर कर देती  है! प्रभा- नंदू तुम्हें उसी वक्त बोली थी एक सलाई लेकर आओ लेकिन तुम तो तारे गिनने में व्यस्त हो! जल्दी जाओ दुकान बंद हो जाएगा! नंदू- ना चाहते हुए भी अपने बोझील शरीर को धरती से सहारा लेकर  उठता है, जैसे कोई वृद्ध व्यक्ति हो, नंदू- अपने मां से जो जला कटा शब्द सुना था,वही सब दुकान में जाकर उतारता है! नंदू दुकानदार से-सलीम भाई ,ओ सलीम भाई, सलीम खिड़की पे आकर - क्या हुआ नंदू क्यों चींख रहे हो, ...

सपनों की उड़ान- भाग 7/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 7) में आपका स्वागत  है!  शाम का समय, कर्मचारी अपना ड्यूटी खत्म करने के बाद ,फिर उसी कंपनी के दरवाजे पर आता है, जहां नंदू काम पर लगा होता है! नंदू छुट्टी होने के पश्चात कंपनी के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर कर्मचारी का राह देख रहा होता है,कुछ ही क्षणों में कर्मचारी उसके पास पहुंचता है!  नंदू-कर्मचारी को देखते ही वहां से उठकर खड़ा हो जाता है!और बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक.बोल पड़ता है! अंकल जी कंपनी के तरफ से मुझे रहने और खाने का प्रबंध किया गया है ! कर्मचारी-मुस्कुराते हुए वाह तब तो सोने पर सुहागा हो गया! लेकिन कंपनी का क्वार्टर है कहां? नंदू अपने जेब से एक कार्ड निकाल कर कर्मचारी को देता है और बोलता है ये तो आप ही को मालूम होगा ,यह कहां पर है !कर्मचारी अपने जेब से चश्मा निकालते हुए उस कार्ड को ध्यान से पढ़ने लगता है! पढ़ने के बाद नंदू से बोलता है! चलो मेरे साथ ये तो पास में ही है!कुछ दूर चलने के बाद कंपनी का  क्वार्टर आ जाता है!कर्मचारी गार्ड को नंदू सौंपते हुए वहां से आंखों में आंसू लेकर अपने क्वार्टर की तरफ तेजी से चल देता हैं!नंदू दोनों हाथ...

सपनों की उड़ान- भाग 11/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 11) में आपका स्वागत है! बाहर लगे पेड़ अभी तक बरस रहे थे!नमी ग्रस्त हवा ऐसे चल रही थी,जैसे कश्मीर से होकर आ रही हो !! कुछ समय  बाद, शिखा एक लोहे की रॉड और साथ में कुछ उपले लेकर आती है! नंदू के पास रखती हुई, ये लीजिए आग कम हो गया है, इसे डालकर तेज कीजिए!नंदू अपना सिर नीचे किए हुए बोलता है ठीक है,  नंदू का शर्मीला स्वभाव देखकर, शिखा हंसती हुई चली जाती है! और मन ही मन सोचती है, शर्माना तो हमें चाहिए लेकिन यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है! नंदू ,अग्नि देव को जैसे ही खोराक बढ़ाता है, वैसे ही अग्निदेव अपने पूरे शक्ति के साथ, यौवन का रूप धारण कर लेते हैं! और नंदू के कपड़े से नमी को सोख लेते हैं! नंदू  कपड़ा बदल कर सोचता है, अब अपने क्वार्टर पे चलना चाहिए!लेकिन कठोर निर्णय लेने से पहले, उसकी चेतना एक बार शिखा से अनुमति लेने का सलाह मांगता है!यही सोचकर वह फिर अपना हाथ सेकने लगता है, और शिखा का  इंतजार करने लगता है! लेकिन शिखा खाना बनाने में इतनी व्यस्त थी, की इधर आने का नाम ही नहीं ले रही थी! नंदू मन ही मन सोचता है, क्यों न उसे आवाज देकर बता दूं कि...