सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनों की उड़ान- भाग 9/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान- भाग 9

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 9) में आपका स्वागत है!

 बादलों की गर्जना धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा था! शायद बारिश आने की संदेश दे रहा था! 

कर्मचारी- नंदू, शिखा डर रही होगी, अब मैं चलूंगा! इतना कहते   हुऐ तनकर कर खड़ा हो जाता है! फिर नंदू की तरफ देखते हुए!
अरे एक बात पूछना तो भूल ही गया , इस क्वार्टर का किराया कितना है!
नंदू  किराया बताता है!
कर्मचारी-मेरे बगल में  इससे सस्ता और बढ़िया क्वार्टर है!
 यदि तुम चाहो तो बात किया जाए!
नंदू-जी अंकल जी,  इससे बढ़िया होगा तो क्यों नहीं रहेंगे!
कर्मचारी-तो फिर शुभ काम में देर किस बात की चलो मेरे साथ! 
नंदू कर्मचारी के साथ चलने के लिए तैयार हो जाता है!

नंदू मन ही मन सोचता है इतने दिनों बाद जा रहा हूं, शिखा के लिए कुछ लेकर जाना पड़ेगा!नहीं तो सोचेगी नौकरी भी लग गया फीर भी खाली हाथ आया है!
नंदू-- अपने थैले से कुछ पैसे निकाल कर जेब में रख देता है! और फीर !
कर्मचारी के साथ चल देता है!
नंदू रास्ते में मिठाई की दुकान देखकर,  मिठाई खरीदने लगता है!
कर्मचारी- इसकी क्या जरूरत है !
नंदू बगैर जवाब दिए ,मिठाई ले लेता है! रास्ते में ढेर सारी बातें होती हैं!
कुछ समय चलने के बाद कर्मचारी का क्वार्टर आता है!
शिखा बरामदे मे  बैठी थी! इन दोनों को देखते ही!बगैर अनुमति के चाय बनाने चली जाती हैं! और
कुछ ही क्षणों में  दो प्यालो में चाय ,और कुछ नमकीन लेकर बरामदे में आती है!
कर्मचारी-चाय देखते ही ...अरे अभी तो नंदू के क्वार्टर से चाय पकौड़ा खाकर आया हूं !

शिखा--वो अपना धर्म निभाएं हैं! और ये मेरा धर्म है!
इतना कहती हुई किचन की तरफ चली जाती हैं!
कर्मचारी मुस्कुराते हुए,समझदार हो गई है!
चाय पीने के बाद कर्मचारी शिखा को बुलाते हैं!
शिखा यै शिखा -किचन से आवाज आती है, जी बाबू जी!
कर्मचारी-मैं आ रहा हूं रमेश बाबू के यहां से ,नंदू को क्वार्टर दिलवाना है!
शिखा-- जी ठीक है जल्दी आ जाइएगा!
 दोनों उठकर खड़ा हो जाता है!
तभी पीछे से ,शिखा छाता लेकर आती है!-- बारिश आने वाली है,  छाता लेते जाइए!
शिखा के हाथ से नंदू छाता ले लेता है !और फिर दोनों रमेश बाबू के यहां क्वार्टर के लिए चल पड़ते हैं!
कुछ दूर चलने के बाद,दोनों रमेश बाबू के यहां पहुंचते हैं !
रमेश बाबू बरामदे में बैठकर रेडियो पे न्यूज़ सुन रहे थे!

कर्मचारी-- राम राम रमेश बाबू!
रमेश बाबू-- राम राम जी राम राम!और विनोद जी बड़े दिनों बाद दर्शन दिए!
इतना कहते  हुए अपने नौकर से दो कुर्सी लाने को कहते  हैं!
रमेश बाबू-- विनोद जी बताइए,और सब खैरियत है ,बिटिया  कैसी है! आजकल इधर दिखाई भी नहीं देती है!
कर्मचारी-जी ऊपर वाले की कृपा से सब ठीक हैं आप अपना बताइए!
रमेश बाबू-- अभी तक तो सब ठीक हैं ! अब आगे मालिक की कृपा!
कर्मचारी--एक क्वार्टर चाहिए था !
रमेश बाबू-किसके लिए?
कर्मचारी नंदू के तरफ इशारा करते हुए- इसी लड़के  के लिए!
रमेश बाबू हिचकीचाते  हुए!
ठी क्क है!
कर्मचारी-लड़का बहुत बढ़िया है, किसी तरह का शिकायत का मौका आपको नहीं मिलेगा!
रमेश बाबू--बस और क्या चाहिए!थोड़ा सा सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा, शोर, शराबा - दारु, शराब पे कंट्रोल और क्या!
कर्मचारी-- इस सबके लिए आप बिल्कुल बेफिक्र रहिए!
इतना कहते हुए अपने जेब से कुछ पैसे निकाल कर रमेश बाबू के हथेली पर रख देते हैं!
और फिर क्वार्टर दिखाने का आग्रह करते हैं!
रमेश बाबू अपने नौकर से, क्वार्टर दिखाने के लिए कहते हैं !
एक ही नजर में नंदू को, क्वार्टर पसंद आ जाता है! और         प्रफुलित आवाज में ठीक है अंकल जी!
मैं कल्ह ही अपना सारा सामान लेकर,आ जाऊंगा!
कर्मचारी को रमेश बाबू चाय के लिए पूछते हैं!
लेकिन वह मना कर देते हैं !बोलते हैं अभी तक दो दफा  हो चुका है!, फिर कभी!अब हमें चलने का अनुमति दीजिए!
रमेश बाबू-- दोनों हाथ जोड़कर ठीक है! राम-राम,
कर्मचारी भी उसी मुद्रा में राम-राम कहते हुए,अपने क्वार्टर के तरफ चल देते हैं!

                Read more>>सपनों की उड़ान- भाग 10..

                                                     ( लेखक रामू कुमार)










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की उड़ान- भाग 2/Sapno ki udaan hindi story

  सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 2) मे आपका स्वागत है!  शाम का समय, बादलों के बीच से चांद झांक रहा था! खगोलीय पिंड आतिशबाजी के सामान चमचमा रहे थे! नंदू- आंगन में बिछी चटाई पर लेट कर आकाशीय सौंदर्य निहार रहा था!वह अपने आप को बादलों में सम्मिलित करना चाहता था!अपने आप को खुला  विचरण करने की कल्पना में डुबो  दिया था!उसके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो रहे थे! मन ही मन सोच रहा था!काश मैं भी औरों की तरह घूमता फिरता दोस्त बनाता खुली वादियों मे गुनगुनाता ! मालूम नहीं मेरे जीवन में ये तमाम खुशियां कब आएगा! अचानक प्रभा की आवाज - नंदू के मरुस्थलीय सपनों का दीवार चूर चूर कर देती  है! प्रभा- नंदू तुम्हें उसी वक्त बोली थी एक सलाई लेकर आओ लेकिन तुम तो तारे गिनने में व्यस्त हो! जल्दी जाओ दुकान बंद हो जाएगा! नंदू- ना चाहते हुए भी अपने बोझील शरीर को धरती से सहारा लेकर  उठता है, जैसे कोई वृद्ध व्यक्ति हो, नंदू- अपने मां से जो जला कटा शब्द सुना था,वही सब दुकान में जाकर उतारता है! नंदू दुकानदार से-सलीम भाई ,ओ सलीम भाई, सलीम खिड़की पे आकर - क्या हुआ नंदू क्यों चींख रहे हो, ...

सपनों की उड़ान- भाग 7/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 7) में आपका स्वागत  है!  शाम का समय, कर्मचारी अपना ड्यूटी खत्म करने के बाद ,फिर उसी कंपनी के दरवाजे पर आता है, जहां नंदू काम पर लगा होता है! नंदू छुट्टी होने के पश्चात कंपनी के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर कर्मचारी का राह देख रहा होता है,कुछ ही क्षणों में कर्मचारी उसके पास पहुंचता है!  नंदू-कर्मचारी को देखते ही वहां से उठकर खड़ा हो जाता है!और बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक.बोल पड़ता है! अंकल जी कंपनी के तरफ से मुझे रहने और खाने का प्रबंध किया गया है ! कर्मचारी-मुस्कुराते हुए वाह तब तो सोने पर सुहागा हो गया! लेकिन कंपनी का क्वार्टर है कहां? नंदू अपने जेब से एक कार्ड निकाल कर कर्मचारी को देता है और बोलता है ये तो आप ही को मालूम होगा ,यह कहां पर है !कर्मचारी अपने जेब से चश्मा निकालते हुए उस कार्ड को ध्यान से पढ़ने लगता है! पढ़ने के बाद नंदू से बोलता है! चलो मेरे साथ ये तो पास में ही है!कुछ दूर चलने के बाद कंपनी का  क्वार्टर आ जाता है!कर्मचारी गार्ड को नंदू सौंपते हुए वहां से आंखों में आंसू लेकर अपने क्वार्टर की तरफ तेजी से चल देता हैं!नंदू दोनों हाथ...

सपनों की उड़ान- भाग 11/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 11) में आपका स्वागत है! बाहर लगे पेड़ अभी तक बरस रहे थे!नमी ग्रस्त हवा ऐसे चल रही थी,जैसे कश्मीर से होकर आ रही हो !! कुछ समय  बाद, शिखा एक लोहे की रॉड और साथ में कुछ उपले लेकर आती है! नंदू के पास रखती हुई, ये लीजिए आग कम हो गया है, इसे डालकर तेज कीजिए!नंदू अपना सिर नीचे किए हुए बोलता है ठीक है,  नंदू का शर्मीला स्वभाव देखकर, शिखा हंसती हुई चली जाती है! और मन ही मन सोचती है, शर्माना तो हमें चाहिए लेकिन यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है! नंदू ,अग्नि देव को जैसे ही खोराक बढ़ाता है, वैसे ही अग्निदेव अपने पूरे शक्ति के साथ, यौवन का रूप धारण कर लेते हैं! और नंदू के कपड़े से नमी को सोख लेते हैं! नंदू  कपड़ा बदल कर सोचता है, अब अपने क्वार्टर पे चलना चाहिए!लेकिन कठोर निर्णय लेने से पहले, उसकी चेतना एक बार शिखा से अनुमति लेने का सलाह मांगता है!यही सोचकर वह फिर अपना हाथ सेकने लगता है, और शिखा का  इंतजार करने लगता है! लेकिन शिखा खाना बनाने में इतनी व्यस्त थी, की इधर आने का नाम ही नहीं ले रही थी! नंदू मन ही मन सोचता है, क्यों न उसे आवाज देकर बता दूं कि...