सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनों की उड़ान- भाग 12/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान- भाग 12/Sapno ki udaan hindi story


सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 12) में आपका स्वागत है!

शाम का समय-
आकाशीय खेत में तारे उग रहे थे,हवाएं गुमसुमा समा बांध चुकी थी,जुगनू अपने रोशनी के साथ,भोजन के तलाश में निकल चुके थे,!!

नंदू अपने क्वार्टर में, खाट पर ऐसे लेटा था,जैसे कोई अजगर बड़ा जानवर निगलने के बाद,अचेत अवस्था में पड़ा हो!
इधर -शिखा तरह-तरह की पकवान बनाकर , शबरी की भांति आंखें बिछाए बैठी थी!कर्मचारी ड्यूटी से छूटते ही,सब्जी लेने बड़े बाजार की तरफ निकल चुके थे!शाम अपना पोथी पत्रा रात को सौंप रहा था!

शिखा मन में विचार करती हैं,क्यों न नंदू को बुला लाउँ अब, कौन सा दूर रहते हैं, दस मिनट में तो पहुंच जाऊंगी, यही सोचती हुई एकाएक उठ कर खड़ी हो जाती है!
और नंदू के क्वार्टर के तरफ चल देती है!उसके मन में तरह-तरह के सवाल-जवाब उत्पन्न हो रहे थे, लेकिन सभी पे पर्दा डालती हुई आगे बढ़ती जा रही थी !उधर से कर्मचारी  सरपट भागते हुए आ रहे थे!
रास्ते में शिखा को देखकर,अचंभित स्वर में पूछता है, शिखा कहां जा रही हो?शिखा आश्चर्यचकित  होकर अपने बापू के तरफ देखती है,जैसे किसी चोर को एकाएक पुलिस पीछे से पकड़ लिया  हो,कुछ देर ठहर कर  बोलती है,नंदू को खाना खाने के लिए बुलाने जा रही थी,
कर्मचारी-सब्जी का थैला शिखा को देते हुए ,यह लो और क्वार्टर पर जाओ ,मैं उसे लेकर आ रहा हूं! शिखा वहीं से अपने क्वार्टर की तरफ चली आती है!
कर्मचारी नंदू के क्वार्टर पर पहुंचता है! देखता है कि, दरवाजा खुला पड़ा है,और नंदू निर्भीक होकर सो रहा है!कर्मचारी क्वार्टर में प्रवेश करता है,इधर उधर नजर दौड़ाता है!सारा सामान सही से रखा हुआ था, जिसके वजह से कमरा काफी सुंदर लग रहा था!लेकिन दरवाजा खुला होने के कारण,ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे किसी लहलाहाते खेत को,जानवर चरने के लिए  घेरा खोल दिया हो, और रखवाल कुंभकरण की नींद में सो रहा हो!
कर्मचारी नंदू को जगाता है!नंदू अंगड़ाई लेते हुए उठता है!
कर्मचारी नंदू को डांटते हुए,ऐसे कौन सोता है,दरवाजा खुला पड़ा है, जुग जमाना खराब है,तुम्हें क्या मालूम किस के अंदर क्या चल रहा है,कोई कुछ उठा ले तो तुम क्या करोगे?
चलो खाना तैयार है खा लो, फिर पूरी रात सोते रहना!
नंदू अपना सर नीचे कर लेता  है, और चुपचाप कर्मचारी के साथ उसके क्वार्टर के तरफ चल  पड़ता है!

शिखा अभी तक तीन दफा पकौड़े गरम कर चुकी थी,दोनों को आते देख खाना लगाने चली जाती है,
खाना खाते खाते,रात अपनी जवानी की ओर बढ़ने लगता है!
खाना पीना खाने के बाद नंदू अपने क्वार्टर की तरफ चलने के लिए तैयार होता है! तभी कर्मचारी बोल पड़ता है,दरवाजा लगा कर सोना,
नंदू अपने क्वार्टर मे पहुंचते ही,खाट पर लेट जाता है,और थकानी घोड़े पे सवार होकर,नींद महल की ओर चल पड़ता है!
सुबह आंख खुलती है, ड्यूटी के लिए  लेट हो रहा था! बगैर चाय नाश्ता के ही, ड्यूटी पर निकल जाता है!
कंपनी में जान पहचान होने के कारण खाना मिल जाता है!शाम को ड्यूटी खत्म होते ही ,वो सीधे अपने क्वार्टर पर पहुंचता है, जैसे ही खाना बनाने का सोचता है, तैसे उसका हाथ जवाब दे देता है! शायद उसके हाथो को वेगैर खाना बनाये खाने का लत् लग चुका था , और वह सोचते ही सोचते सो जाता है!

शिखा अपने बापू से बोलती है ,बापू नंदू का तबीयत ठीक नहीं लग रहा था! मालूम नहीं खाना खाया होगा या नहीं , एक बार जाकर देख लेते!
कर्मचारी--ठीक है!
कर्मचारी वहां पहुंच कर देखता है, शिखा की कही हुई बातें  ठीक थी!नंदू का बदन गर्म था,ज्यादा थकान होने के कारण बुखार आ गया था!कर्मचारी नंदू के सर पर हाथ रखते हुए,नंदू उठो चलो मेरे साथ तुम्हारा तबीयत ठीक नहीं है,यहां तुम्हें कौन देखभाल करेगा,नंदू कर्मचारी के क्वार्टर पर पहुंचता है ! खाना पीना खाने के बाद, वहीं पे सो जाता है!
रात भर बाप बेटी मिलकर नंदू का खूब सेवा करता है,सुबह''नंदू का तबीयत मे पहले के अपेक्षा  काफी सुधार नजर आता है!नंदू सुबह का चाय नाश्ता वहीं करता है!
कर्मचारी--नंदू आज ड्यूटी मत जाना !
नंदू--जी...!
कर्मचारी रोज की तरह ड्यूटी के लिए तैयार होता है और चला जाता है!
नंदू भी कुछ देर रुक कर, अपने क्वार्टर पे चला आता है!
आते ही वह फिर से अपने खाट पर लेट जाता है!
दिन के ग्यारह बज चुके थे, ,लेकिन वह उठने का नाम ही नहीं ले रहा था!
मालूम नहीं उसे  कौन सा बीमारी लगा था!
समझना मुश्किल हो रहा है!

             Read more>>सपनों की उड़ान- भाग 13..
                                                
                                                 (लेखक रामू कुमार)





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की उड़ान- भाग 2/Sapno ki udaan hindi story

  सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 2) मे आपका स्वागत है!  शाम का समय, बादलों के बीच से चांद झांक रहा था! खगोलीय पिंड आतिशबाजी के सामान चमचमा रहे थे! नंदू- आंगन में बिछी चटाई पर लेट कर आकाशीय सौंदर्य निहार रहा था!वह अपने आप को बादलों में सम्मिलित करना चाहता था!अपने आप को खुला  विचरण करने की कल्पना में डुबो  दिया था!उसके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो रहे थे! मन ही मन सोच रहा था!काश मैं भी औरों की तरह घूमता फिरता दोस्त बनाता खुली वादियों मे गुनगुनाता ! मालूम नहीं मेरे जीवन में ये तमाम खुशियां कब आएगा! अचानक प्रभा की आवाज - नंदू के मरुस्थलीय सपनों का दीवार चूर चूर कर देती  है! प्रभा- नंदू तुम्हें उसी वक्त बोली थी एक सलाई लेकर आओ लेकिन तुम तो तारे गिनने में व्यस्त हो! जल्दी जाओ दुकान बंद हो जाएगा! नंदू- ना चाहते हुए भी अपने बोझील शरीर को धरती से सहारा लेकर  उठता है, जैसे कोई वृद्ध व्यक्ति हो, नंदू- अपने मां से जो जला कटा शब्द सुना था,वही सब दुकान में जाकर उतारता है! नंदू दुकानदार से-सलीम भाई ,ओ सलीम भाई, सलीम खिड़की पे आकर - क्या हुआ नंदू क्यों चींख रहे हो, ...

सपनों की उड़ान- भाग 7/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 7) में आपका स्वागत  है!  शाम का समय, कर्मचारी अपना ड्यूटी खत्म करने के बाद ,फिर उसी कंपनी के दरवाजे पर आता है, जहां नंदू काम पर लगा होता है! नंदू छुट्टी होने के पश्चात कंपनी के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर कर्मचारी का राह देख रहा होता है,कुछ ही क्षणों में कर्मचारी उसके पास पहुंचता है!  नंदू-कर्मचारी को देखते ही वहां से उठकर खड़ा हो जाता है!और बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक.बोल पड़ता है! अंकल जी कंपनी के तरफ से मुझे रहने और खाने का प्रबंध किया गया है ! कर्मचारी-मुस्कुराते हुए वाह तब तो सोने पर सुहागा हो गया! लेकिन कंपनी का क्वार्टर है कहां? नंदू अपने जेब से एक कार्ड निकाल कर कर्मचारी को देता है और बोलता है ये तो आप ही को मालूम होगा ,यह कहां पर है !कर्मचारी अपने जेब से चश्मा निकालते हुए उस कार्ड को ध्यान से पढ़ने लगता है! पढ़ने के बाद नंदू से बोलता है! चलो मेरे साथ ये तो पास में ही है!कुछ दूर चलने के बाद कंपनी का  क्वार्टर आ जाता है!कर्मचारी गार्ड को नंदू सौंपते हुए वहां से आंखों में आंसू लेकर अपने क्वार्टर की तरफ तेजी से चल देता हैं!नंदू दोनों हाथ...

सपनों की उड़ान- भाग 11/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 11) में आपका स्वागत है! बाहर लगे पेड़ अभी तक बरस रहे थे!नमी ग्रस्त हवा ऐसे चल रही थी,जैसे कश्मीर से होकर आ रही हो !! कुछ समय  बाद, शिखा एक लोहे की रॉड और साथ में कुछ उपले लेकर आती है! नंदू के पास रखती हुई, ये लीजिए आग कम हो गया है, इसे डालकर तेज कीजिए!नंदू अपना सिर नीचे किए हुए बोलता है ठीक है,  नंदू का शर्मीला स्वभाव देखकर, शिखा हंसती हुई चली जाती है! और मन ही मन सोचती है, शर्माना तो हमें चाहिए लेकिन यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है! नंदू ,अग्नि देव को जैसे ही खोराक बढ़ाता है, वैसे ही अग्निदेव अपने पूरे शक्ति के साथ, यौवन का रूप धारण कर लेते हैं! और नंदू के कपड़े से नमी को सोख लेते हैं! नंदू  कपड़ा बदल कर सोचता है, अब अपने क्वार्टर पे चलना चाहिए!लेकिन कठोर निर्णय लेने से पहले, उसकी चेतना एक बार शिखा से अनुमति लेने का सलाह मांगता है!यही सोचकर वह फिर अपना हाथ सेकने लगता है, और शिखा का  इंतजार करने लगता है! लेकिन शिखा खाना बनाने में इतनी व्यस्त थी, की इधर आने का नाम ही नहीं ले रही थी! नंदू मन ही मन सोचता है, क्यों न उसे आवाज देकर बता दूं कि...