सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनों की उड़ान- भाग 4/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान- भाग 4

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 4) में आपका स्वागत है!

शाम का समय''
बारिश अपने आने की सूचना बिजली के हाथ इस धरातल पर भेजती है!
और देखते ही देखते कुछ ही क्षणों  में, आ धमकती है!
कर्मचारी नंदू को देखता है, वह कब से वहीं बैठा रहता है!
लगता है नसा में ये अपना स्टेशन काफी पीछे छोड़ आया है!
नंदू के पास आकर पूछता है-- ऐ लड़के तुम्हें कहां जाना है, कब से देख रहा हूं तुम यहीं पर बैठे हो! नंदू उठ कर खड़ा हो जाता है! और आंखों से आंसू का सहारा लेकर, बड़े ही निर्मोही भाव से बोलता है, अंकल मुझे खुद नहीं पता मुझे कहां जाना है!
कर्मचारी अचंभित होकर बोलता है--तुम पागल हो क्या?
नंदू बगैर बोले अपना मुंह नीचे कर लेता है!
कर्मचारी को कुछ समझ मे नहीं आता है, असली माजरा क्या है? कर्मचारी मन ही मन सोचता है, क्यों न इसे पुलिस को दे दूं वही पूछताछ करेगा, ऐसे यह बताने वाला नहीं है!
कर्मचारी जैसे ही कदम उठाता है, नंदू वैसे ही लपक कर कर्मचारी का पैर  पकड़ लेता है !, कर्मचारी सक पका जाता  है, और मन ही मन सोचता है, इसे कैसे पता कि मैं पुलिस के पास जा रहा हूं! लगता है यह जादूगर है! नंदू रोते हुए बोलता हैं,अंकल मुझे कोई काम दे दो!
मैं घर से यहां काम करने आया हूं! मैं पहली बार गाड़ी से सफर किया हूं, इसलिए अभी तक सर घूम रहा हूं!मैं शराबी नहीं हूं,
कर्मचारी --कहां से आए हो?
नंदू--छोड़िए न इन बातों को मुझे कोई काम दे दीजिए,
कर्मचारी मन ही मन सोचता है, अब इससे ज्यादा पूछताछ करना सही नहीं होगा,मासूम जान पड़ता है!
पहले इसे कुछ खिलाते हैं, मूहं सूखा पड़ा है, कर्मचारी इन तमाम बातों को छोड़ते हुए, तापक से उसका नाम पूछता है!
नंदू मन में विचार करता  है, नाम सही बताऊं या गलत
कहीं ऐसा न हो की नाम की पूछताछ कर के हमें वापस घर  भेज दे,
कर्मचारी--इतना  देर क्या  सोच रहे हो, अपना नाम बताओ?
नाम जाने बगैर तुम्हें काम कैसे मिलेगा,
नंदू काम के चक्कर में जल्दी से अपना सही नाम बता देता है!
कर्मचारी -- अच्छा पहले कुछ खा पी लो,उसके बाद  काम पर लगा देंगे ,पढ़े लिखे हो ना?
नंदू अपने दोनों हाथों से आँशु पोछते हुए जी,
कर्मचारी -- फिर चलो मेरे साथ !
कर्मचारी उसे स्टेशन से बाहर ले जाकर खाना खिलाता हैं!
तब तक कर्मचारी का छुट्टी होने का समय हो जाता है! छुट्टी होते ही कर्मचारी अपने साथ नंदू को लेकर अपने क्वार्टर के तरफ चल देता है!रास्ते में बारिश आ जाती है! कर्मचारी मुंह से कठोर लेकिन आत्मा से बहुत ही दयालुवान था!अपना छाता खोलते हुए,नंदू से बोलता है बारिश आ गई है, छाते में आ जाओ!
कुछ देर चलने के बाद कर्मचारी का क्वार्टर आता है ! कर्मचारी अपने दरबाजे पे पहुंचकर ऊंचे स्वर में बोलता है,शिखा.... ओ शिखा.......!
अंदर से आवाज आती है, जी.. बाबू जी...,आई.., नंदू तब तक बाहर लगे दरवाजे को बड़े ध्यान से देख रहा था ! जो की,
बरसाती पानी पी.. पी.. कर जगह- जगह टूट चुका  था!

                 और पढ़ें>> सपनों की उड़ान- भाग 5..

                                                (लेखक रामू कुमार )

                                             









 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की उड़ान- भाग 2/Sapno ki udaan hindi story

  सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 2) मे आपका स्वागत है!  शाम का समय, बादलों के बीच से चांद झांक रहा था! खगोलीय पिंड आतिशबाजी के सामान चमचमा रहे थे! नंदू- आंगन में बिछी चटाई पर लेट कर आकाशीय सौंदर्य निहार रहा था!वह अपने आप को बादलों में सम्मिलित करना चाहता था!अपने आप को खुला  विचरण करने की कल्पना में डुबो  दिया था!उसके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो रहे थे! मन ही मन सोच रहा था!काश मैं भी औरों की तरह घूमता फिरता दोस्त बनाता खुली वादियों मे गुनगुनाता ! मालूम नहीं मेरे जीवन में ये तमाम खुशियां कब आएगा! अचानक प्रभा की आवाज - नंदू के मरुस्थलीय सपनों का दीवार चूर चूर कर देती  है! प्रभा- नंदू तुम्हें उसी वक्त बोली थी एक सलाई लेकर आओ लेकिन तुम तो तारे गिनने में व्यस्त हो! जल्दी जाओ दुकान बंद हो जाएगा! नंदू- ना चाहते हुए भी अपने बोझील शरीर को धरती से सहारा लेकर  उठता है, जैसे कोई वृद्ध व्यक्ति हो, नंदू- अपने मां से जो जला कटा शब्द सुना था,वही सब दुकान में जाकर उतारता है! नंदू दुकानदार से-सलीम भाई ,ओ सलीम भाई, सलीम खिड़की पे आकर - क्या हुआ नंदू क्यों चींख रहे हो, ...

सपनों की उड़ान- भाग 7/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 7) में आपका स्वागत  है!  शाम का समय, कर्मचारी अपना ड्यूटी खत्म करने के बाद ,फिर उसी कंपनी के दरवाजे पर आता है, जहां नंदू काम पर लगा होता है! नंदू छुट्टी होने के पश्चात कंपनी के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर कर्मचारी का राह देख रहा होता है,कुछ ही क्षणों में कर्मचारी उसके पास पहुंचता है!  नंदू-कर्मचारी को देखते ही वहां से उठकर खड़ा हो जाता है!और बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक.बोल पड़ता है! अंकल जी कंपनी के तरफ से मुझे रहने और खाने का प्रबंध किया गया है ! कर्मचारी-मुस्कुराते हुए वाह तब तो सोने पर सुहागा हो गया! लेकिन कंपनी का क्वार्टर है कहां? नंदू अपने जेब से एक कार्ड निकाल कर कर्मचारी को देता है और बोलता है ये तो आप ही को मालूम होगा ,यह कहां पर है !कर्मचारी अपने जेब से चश्मा निकालते हुए उस कार्ड को ध्यान से पढ़ने लगता है! पढ़ने के बाद नंदू से बोलता है! चलो मेरे साथ ये तो पास में ही है!कुछ दूर चलने के बाद कंपनी का  क्वार्टर आ जाता है!कर्मचारी गार्ड को नंदू सौंपते हुए वहां से आंखों में आंसू लेकर अपने क्वार्टर की तरफ तेजी से चल देता हैं!नंदू दोनों हाथ...

सपनों की उड़ान- भाग 11/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 11) में आपका स्वागत है! बाहर लगे पेड़ अभी तक बरस रहे थे!नमी ग्रस्त हवा ऐसे चल रही थी,जैसे कश्मीर से होकर आ रही हो !! कुछ समय  बाद, शिखा एक लोहे की रॉड और साथ में कुछ उपले लेकर आती है! नंदू के पास रखती हुई, ये लीजिए आग कम हो गया है, इसे डालकर तेज कीजिए!नंदू अपना सिर नीचे किए हुए बोलता है ठीक है,  नंदू का शर्मीला स्वभाव देखकर, शिखा हंसती हुई चली जाती है! और मन ही मन सोचती है, शर्माना तो हमें चाहिए लेकिन यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है! नंदू ,अग्नि देव को जैसे ही खोराक बढ़ाता है, वैसे ही अग्निदेव अपने पूरे शक्ति के साथ, यौवन का रूप धारण कर लेते हैं! और नंदू के कपड़े से नमी को सोख लेते हैं! नंदू  कपड़ा बदल कर सोचता है, अब अपने क्वार्टर पे चलना चाहिए!लेकिन कठोर निर्णय लेने से पहले, उसकी चेतना एक बार शिखा से अनुमति लेने का सलाह मांगता है!यही सोचकर वह फिर अपना हाथ सेकने लगता है, और शिखा का  इंतजार करने लगता है! लेकिन शिखा खाना बनाने में इतनी व्यस्त थी, की इधर आने का नाम ही नहीं ले रही थी! नंदू मन ही मन सोचता है, क्यों न उसे आवाज देकर बता दूं कि...