सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनों की उड़ान- भाग 2/Sapno ki udaan hindi story

Sapno ki udaan
 
सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 2) मे आपका स्वागत है!

 शाम का समय, बादलों के बीच से चांद झांक रहा था!
खगोलीय पिंड आतिशबाजी के सामान चमचमा रहे थे!

नंदू- आंगन में बिछी चटाई पर लेट कर आकाशीय सौंदर्य निहार रहा था!वह अपने आप को बादलों में सम्मिलित करना चाहता था!अपने आप को खुला  विचरण करने की कल्पना में डुबो
 दिया था!उसके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो रहे थे!
मन ही मन सोच रहा था!काश मैं भी औरों की तरह घूमता फिरता दोस्त बनाता खुली वादियों मे गुनगुनाता !
मालूम नहीं मेरे जीवन में ये तमाम खुशियां कब आएगा!

अचानक प्रभा की आवाज - नंदू के मरुस्थलीय सपनों का दीवार चूर चूर कर देती  है!
प्रभा- नंदू तुम्हें उसी वक्त बोली थी एक सलाई लेकर आओ लेकिन तुम तो तारे गिनने में व्यस्त हो!
जल्दी जाओ दुकान बंद हो जाएगा!
नंदू- ना चाहते हुए भी अपने बोझील शरीर को धरती से सहारा लेकर  उठता है, जैसे कोई वृद्ध व्यक्ति हो,
नंदू- अपने मां से जो जला कटा शब्द सुना था,वही सब दुकान में जाकर उतारता है!
नंदू दुकानदार से-सलीम भाई ,ओ सलीम भाई,
सलीम खिड़की पे आकर - क्या हुआ नंदू क्यों चींख रहे हो, 
नंदू- यैसे क्योंअकड़ रहे हो ये लो पैसा एक सलाई दो 
और इतना आंकड़ा मत करो कोई फ्री में समान नहीं दे रहे हो

           (इसी तरह दोनों में बहस छिड़ जाती है)
और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लेता है,  नंदू काउंटर पर रखें शीशे की बोइआम जिसमें चीनी ,सोन पापड़ी ,नीली पीली चॉकलेट, इत्यादि रखे हुए थे ! एक ही झटके में सब नीचे उलट देता है!और ऊंचे स्वर में बोलता है  और अकड़ दिखाओ,
इतना कहते हुए अपने घर की तरफ भाग चलता है!
कुछ दुर चलने के बाद वो मन ही मन सोचता है ,यदी सलीम घर पर कम्पलेन कर दीया तो , आज पिता जी
मुझे जानसे मार डालेंगे?
अब मैं क्या करूं कहां जाऊं!
इतना कहते हुए आंगन में सलाई फेंक कर वहां से भाग जाता है
भागते भागते काफी थक जाता है!एक जगह बैठ कर अपने आप को संभालने की कोशिश करता है!लेकिन उसके पिताजी का डर उसे संभलने नहीं देता है! वो फीर उठकर खड़ा होता है
और रेलवे स्टेशन की तरफ भागने लगता है!वह इतना तेज भागता जा रहा था जैसे कोई भूखा शेर उसका पीछा कर रहा हो?रेलवे स्टेशन पहुंचकर ऐसा जान पड़ता है, जैसे वो कोई महारत हासिल कर लिया हो!चेहरे पे आजादी का नूर अलग से ही दिखाई दे रहा था!कुछ ही क्षणों में एक गाड़ी आती है,
सभी यात्री आर्मी के जवानों की भांति मोर्चा संभाल लेता है !
और गाड़ी रुकते ही सभी धावा बोल देता है!
नंदू-एक पल मे बगैर सोचे हुए गाड़ी में जाकर बैठ जाता है!
जनरल डब्बा होने के कारण मधुमक्खी के जैसे भीड़ खचा खच भड़ा पड़ा था!शोरगुल तो दशहरा मेला को भी फेल कर दिया था!
गाड़ी धक धकाती हुई सरकने लगती है!
नंदू का यह पहला यात्रा था,इसलिए थोड़ा विचलित था, और
चौकन मुद्रा में इधर-उधर डब्बे के पाठ पुर्जों को निहार रहा था!
गाड़ी भोपू के साथ अपनी चाल मे बड़ोतरी देती हुई आगे बढ़ती है ! दो स्टेशन गुजरने के बाद क्रॉसिंग के लीए गाड़ी खड़ी होती है!नंदू को प्यास इतना सताने लगता है!कि वह हर एक पानी पीने वाले व्यक्ति को अपने निश्चल नैनो से निहारने लगता है!परंतु कोई भी उसे पानी नहीं देता,धीरे-धीरे गाड़ी आगे सरकने लगती है!और फिर तेज भोंपू के साथ, रफ्तार पकड़ लेती है!

                 Read more>>सपनों की उड़ान भाग 3..              
                                                  (लेखक रामू कुमार)



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपनों की उड़ान- भाग 7/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 7) में आपका स्वागत  है!  शाम का समय, कर्मचारी अपना ड्यूटी खत्म करने के बाद ,फिर उसी कंपनी के दरवाजे पर आता है, जहां नंदू काम पर लगा होता है! नंदू छुट्टी होने के पश्चात कंपनी के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर कर्मचारी का राह देख रहा होता है,कुछ ही क्षणों में कर्मचारी उसके पास पहुंचता है!  नंदू-कर्मचारी को देखते ही वहां से उठकर खड़ा हो जाता है!और बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक.बोल पड़ता है! अंकल जी कंपनी के तरफ से मुझे रहने और खाने का प्रबंध किया गया है ! कर्मचारी-मुस्कुराते हुए वाह तब तो सोने पर सुहागा हो गया! लेकिन कंपनी का क्वार्टर है कहां? नंदू अपने जेब से एक कार्ड निकाल कर कर्मचारी को देता है और बोलता है ये तो आप ही को मालूम होगा ,यह कहां पर है !कर्मचारी अपने जेब से चश्मा निकालते हुए उस कार्ड को ध्यान से पढ़ने लगता है! पढ़ने के बाद नंदू से बोलता है! चलो मेरे साथ ये तो पास में ही है!कुछ दूर चलने के बाद कंपनी का  क्वार्टर आ जाता है!कर्मचारी गार्ड को नंदू सौंपते हुए वहां से आंखों में आंसू लेकर अपने क्वार्टर की तरफ तेजी से चल देता हैं!नंदू दोनों हाथ...

सपनों की उड़ान- भाग 11/Sapno ki udaan hindi story

सपनों की उड़ान-हिंदी कहानी (भाग 11) में आपका स्वागत है! बाहर लगे पेड़ अभी तक बरस रहे थे!नमी ग्रस्त हवा ऐसे चल रही थी,जैसे कश्मीर से होकर आ रही हो !! कुछ समय  बाद, शिखा एक लोहे की रॉड और साथ में कुछ उपले लेकर आती है! नंदू के पास रखती हुई, ये लीजिए आग कम हो गया है, इसे डालकर तेज कीजिए!नंदू अपना सिर नीचे किए हुए बोलता है ठीक है,  नंदू का शर्मीला स्वभाव देखकर, शिखा हंसती हुई चली जाती है! और मन ही मन सोचती है, शर्माना तो हमें चाहिए लेकिन यह तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है! नंदू ,अग्नि देव को जैसे ही खोराक बढ़ाता है, वैसे ही अग्निदेव अपने पूरे शक्ति के साथ, यौवन का रूप धारण कर लेते हैं! और नंदू के कपड़े से नमी को सोख लेते हैं! नंदू  कपड़ा बदल कर सोचता है, अब अपने क्वार्टर पे चलना चाहिए!लेकिन कठोर निर्णय लेने से पहले, उसकी चेतना एक बार शिखा से अनुमति लेने का सलाह मांगता है!यही सोचकर वह फिर अपना हाथ सेकने लगता है, और शिखा का  इंतजार करने लगता है! लेकिन शिखा खाना बनाने में इतनी व्यस्त थी, की इधर आने का नाम ही नहीं ले रही थी! नंदू मन ही मन सोचता है, क्यों न उसे आवाज देकर बता दूं कि...